मंगलवार, 10 सितंबर 2013

A Bal Geet

          हाथी की कविता
      बड़े सुबह से हाथी दादा,
      लगे शेर को फोन लगाने|
      एक लिखी है अच्छी कविता,
       केवल इतनी बात बताने|
      हाथी की कविता को सुनकर,
      शेर भाई हो गये दीवाने|
      एक एक पंक्ति को गाकर,
     सब मित्रों को लगे सुनाने|
     इतनी अच्छी कविता सुनकर ,
     मित्र हुये पागल् दीवाने|
     पकड़ लाये हाथी को सब मिल,
     बीच सड़क पर लगे नचाने|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें