बुधवार, 10 जून 2015

  गंदी कुल्फी
  मेरे घर के ठीक सामने ,
  आया कुल्फी वाला |
  चिल्लाया लो कुल्फी लाली ,
  कुल्फी ले लो लाला|

  लाला लाली दोनों दौड़े ,
  झटपट कुल्फी लाने |
  हाथ पकड़कर उनको रोका,
   उठकर दादी माँ ने |

  यह कुल्फी गन्दी है बच्चो ,
   दादी माँ चिल्लाई |
  किसी नदी नाले के गंदे ,
  जल से गई बनाई |

   यह कुल्फी खाई तो निश्चित ,
   आएगी  बीमारी|
   है  विरोध में दादी ने कर  ,
  डाला फतवा जारी |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें