शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2013

दादी बोली

दादी बोली
   
जितनी ज्यादा बूढ़ी दादी,
दादा उससे ज्यादा|
दादी कहती ‘मैं’ शहजादी,
 हैं  दादा शह्जादा|

दादी का यह गणित नातियों,
 पोतों को ना भाता|
बूढ़े लोगों को क्यों माने,
शह‌जादी ,शहजादा|

दादी बोली,अरे बुढ़ापा,
नहीं उमर से आता|
जिनका तन मन निर्मल होता,
वही युवा कहलाता|

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें