रविवार, 22 नवंबर 2020

अम्मू ने फिर छ्क्का मारा

अम्मू ने फिर छक्का मारा

  गेंद गई बाहर दोबारा,
अम्मू ने फिर छक्का मारा।

African American Cartoon Boy Playing Cricket Stock Vector (Royalty Free)  1092796157

गेंद आ गई टप्पा खाई।
अम्मू ने की खूब धुनाई।
कभी गेंद को सिर पर झेला,
कभी गेंद की करी ठुकाई।
गूंजा रण ताली से सारा।
अम्मू ने फिर छक्का मारा।


कभी गेंद आती गुगली है।
धरती से करती चुगली है।
कभी बाउंसर सिर के ऊपर,
बल्ले से बाहर निकली है।
अम्मू को ना हुआ गवारा।
अम्मू ने फिर छक्का मारा।

 
sketch cricket player hit the ball design vector Stock Vector Image & Art -  Alamy
साहस में न कोई कमी है।
सांस पेट तक हुई थमी है।
जैसे मछली हो अर्जुन की,
दृष्टि वहीं पर हुई जमी है।
मिली गेंद तो फिर दे मारा।
अम्मू ने फिर छक्का मारा।


कभी गेंद नीची हो जाए।
या आकर सिर पर भन्नाए।
नहीं गेंद में है दम इतना,
अम्मू को चकमा दे जाए।
चूर हुआ बल्ला बेचारा।
अम्मू ने जब छक्का मारा।


सौ रन कभी बना लेते हैं।
दो सौ तक पहुँचा देते हैं।
कभी कभी तो बाज़ीगर से,
तिहरा शतक लगा देते हैं।
अपने सिर का बोझ उतारा।
अम्मू ने फिर छक्का मारा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें